पीएम मोदी ने रखी बनासकांठा में एयरबेस की नींव

बनासकांठा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल गुजरात दौरे पर है। और आज दौरे के पहले दिन उन्होंने गुजरात के बनासकांठा जिले के दीसा में भारतीय वायु सेना के नए एयरबेस की आधारशिला रखी और इसे भारत की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बताया. उन्होंने कहा कि भारत-पाक सीमा से महज 130 किलोमीटर दूर दीसा एयरबेस पश्चिमी तरफ से आने वाले किसी भी खतरे का बेहतर जवाब देने में सक्षम होगा। और यह देश की सुरक्षा में एक प्रभावी बेस का काम करेगा ।
बता दें कि साल 2000 में केंद्र की वाजपेयी सरकार ने भारतीय वायु सेना को दीसा एयरबेस देने के लिए जमीन की मंजूरी दे दी थी। लेकिन इसके बाद यह परियोजना अगले 14 वर्षों के लिए ठंडे बस्ते में चली गई थी। इसके बाद मोदी सरकार ने इस परियोजना को पुनर्जीवित किया। पीएम मोदी और तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रयास से इस फाइल में पड़ी परियोजना को दुबारा शरू किया गया। उस समय की रक्षा मंत्री ने 1,000 करोड़ के फंडिंग के साथ सरकार द्वारा एयरबेस को मंजूरी दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि दीसा एयरबेस इस क्षेत्र में भारतीय वायुसेना को तेजी से आक्रामक क्षमता प्रदान करेगा, यह पाकिस्तान और गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच एक दीवार बनकर तैयार होगी.