पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे केदारनाथ धाम, पुरोहितों ने दिखाए काले झंडे

केदारनाथ : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे है। लेकिन दर्शन करने के बाद मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध भी किया। बता दें कि आज सुबह उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ में पूजा करने पहुंचे थे , तभी अचानक से ही परिसर में मौज़ूद पुरोहितों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबज़ज़ी के साथ साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत को थोड़ी धक्का-मुक्की का भी सामना करना पड़ा। नारेबाज़ी और हंगामे के कारण वह ठीक से दर्शन भी नहीं कर पाए।
आपको बता दें कि केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में पिछले कुछ दिनों से आंदोलन चल रहा है , फिलहाल इस मामले पर अभी कोई फैसला नहीं आया है , जिसके कारण केदारनाथ मंदिर के तीर्थ-पुरोहितों में काफी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि इस मामले पर कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ तीर्थ पुरोहितों की बातचीत चल रही थी। और इसी बीच आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां पहुंचे। त्रिवेंद्र के यहां पहुंचने पर विरोध और तेज़ हो गया जिसके बाद हंगामा काफी बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि पुरोहितों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को धक्के मारकर मंदिर प्रांगड़ से बाहर भगा दिया। करीब चार साल से देवस्थानम बोर्ड को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जो फैसले लिए थे, उन फैसलों से पुरोहित समाज़ काफी आहत है। और आज जब पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ मंदिर पहुंचे तो पुरोहितों ने विरोध में उन्हें काले झंडे दिखाए और धक्का-मुक्की भी की