पार्वती कुंड में पीएम ने की पूजा, संगीत वाद्ययंत्र बजाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की और  पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र पर हाथ से बजाया।  पीएम मोदी स्थानीय कलाकारों, भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ बात की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश के दर्शन के बाद ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंच गए हैं। समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं।पिथौरागढ़ में पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने नजरबंद कर दिया गया।  ज्योति रौतेला का कहना है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं वहां विपक्ष नहीं हो सकता है क्या। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई की निंदा की गई है।  गुरुवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नजरबंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *