एनसीबी और एसटीएफ की बरेली में छापेमारी, 2 किलो अफ़ीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरेली : एनसीबी ने बरेली में छापेमारी करते हुए झारखंड के एक अफीम तस्कर डेविड मुंडा को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने बताया की डेविड बरेली में अफीम की खेप देने आया था। उसके पास से दो किलो से ज्यादा अफीम भी बरामद हुई है , जबकि छापेमारी में डेविड मुंडा का एक अन्य साथी मौक़े से फरार हो गया। नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स को झारखंड से बरेली में अफीम सप्लाई की सूचना मिली थी। इस सूचना पर एनसीबी और एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने बरेली में कुछ दिनों से छापेमारी शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि डेविड मुंडा के पास से पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब 2 लाख रूपए से ज्यादा है। एनसीबी की टीम ने कल देर शाम बरेली के थाना कैंट के लाल फाटक से डेविड मुंडा झारखण्ड निवासी को 2 किलो से ज्यादा अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एनसीबी को उसके पास से दो मोबाइल और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह भी बताया कि अभी ऐसी छापेमारियां ज़ारी रहेंगी और इनके नेटवर्क के और भी लोगों को जल्द ही पकड़ा जाएगा
डेविड ने एनसीबी को पूछताछ में बताया कि वह अफीम अपने गांव के ही जेम्स से लाकर बरेली के थाना कैंट में किसी को सप्लाई करने आया था। इसके बाद एनसीबी की टीम उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। वहीं केंट दरोगा राजीव सिंह ने बताया कि लखनऊ से एनसीबी और एसटीएफ टीम छापेमारी के लिए आई थी। और छापेमारी में डेविड नामके तस्कर को हिरासत में लिया है और अधिक पूछतछ के लिए टीम उसको अपने साथ लखनऊ लेकर गई है।