आखिर आज उत्तराखंड क्यों पहुंच रहे कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ?

काशीपुर : आज उत्तराखंड में भाजपा के वीआईपी दल का दौरा होगा जिस कड़ी में आज बीजेप्पे के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के प्रतिभोज में काशीपुर में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 50 से ज्यादा सांसदों पहुँच सकते हैं ऐसी खबरे मिल रही है। 

आपको बतादें कि भाजपा नेता शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज आज नगर के एक होटल में आयोजित हो  है। जिसमें प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिराजे सिंधिया के अलावा 50 से अधिक सांसदों के आने की खबर है।
शहर में एक साथ इतने वीआईपी के आने की सूचना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिसके लिए रविवार देर शाम तक यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी होती रही। हालांकि इन सभी नेताओं का निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है, फिर भी प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित कैबिनेट मंत्रियों के आने की खबर मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *