आज शुक्रवार को राजधानी देहरादून में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू हो चुका है। जो कि दो दिन तक जारी रहेगा। इस शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ 22 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री समेत 266 शामिल हुए हैं। प्रतिनिधि स्वास्थ्य के क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान के लिए सभी मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे। शिविर में दो दिनों में आठ सत्र आयोजित होंगे जिसमें स्वास्थ्य से जुड़े 12 विषयों पर चर्चा होगी। शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही एनएचएम के एमडी, सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम के एमडी भी शामिल होने आए हैं।
चिंतन शिविर हुआ शुरू, कई राज्यों के मंत्री शामिल

