उत्तराखंड में आज से (सोमवार) को प्रदेश का पहला इंटरनेट एक्सचेंज खोला गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसका शुभारम्भ किया। इससे राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की कोशिशें सबके समक्ष आईं हैं। इसके तहत देहरादून में प्रदेश का पहला इंटरनेट एक्सचेंज खुल गया है। पिछले दिनों राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री को उत्तराखंड में इंटरनेट एक्सचेंज खोलने का प्रस्ताव दिया था।
अनिल बलूनी के इस प्रस्ताव पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने सहमति दे दी थी।
आने वाले दिनों में राज्य के हर जिले में एक इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होगा। बलूनी के अनुसार, उनकी यह कोशिश रहेगी कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में ऐसे ही सक्षम इंटरनेट एक्सचेंज की स्थापित हों। इससे पर्वतीय और दूरदराज के गांवों में भी इंटरनेट की सुविधा मुहैया हो सकेगी। इंटरनेट एक्सचेंज के माध्यम से इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, डाटा केंद्रों और सामग्री वितरण नेटवर्क के बीच इंटरनेट डेटा का आदान-प्रदान किया जाता है। यह इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के साथ-साथ एक मजबूत इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करेगा। बलूनी ने ये भी कहा कि इंटरनेट एक्सचेंज से कई फायदे भी होंगें,जिससे इंटरनेट की स्पीड भी बढ़ेगी। दुर्गम क्षेत्रों में भी सहज रूप से नेट की सुविधा प्राप्त होगी। ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, वर्क फ्रॉम होम से जुड़े नौजवानों व सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थानों को अपने ऑनलाइन कार्यों में सुविधा होगी।

