नगर कोतवाली क्षेत्र में कार से दोपहिया वाहन टकराने के बाद आरोपियों ने पिता-पुत्र को -पुत्र को जबरदस्ती कार से बाहर निकाला। और बुरी तरह पीटा। महिला से भी अश्लील हरकतें करते हुए गंदी हरकते कीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी कहा जा रहा है की उसके खिलाफ कई मुकदमे भी पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया है कि मायापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी।
भाजपा नेता ने पिता-पुत्र को कार से निकालकर पीटा, महिला से अश्लीलता
दरअसल। 30 नवंबर की रात वह रानीपुर मोड़ से पति और बेटे के साथ निजी वाहन से घर लौट आ रही थी। रानीपुर मोड़ के पास अचानक एक दोपहिया वाहन सवार उनके वाहन से टकराकर गिरा।कार को कोई नुक्सान नहीं हुआ लेकिन उनके वाहन का पीछा कर देवपुरा चौक के पास घेरकर लोगो ने रोका और पति और बेटे को वाहन से खींचकर विष्णु अरोड़ा और उसके साथियों ने बुरी तरह पीटा और सभी नशे में थे। वाहन में भी तोड़फोड़ करते हुए शीशे तक तोड़ डाले। विष्णु अरोड़ा और उसके साथी जाते हुए हत्या कर देने की धमकी देकर भाग गए।

