खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत होने की खबर सामने आई है। लखबीर सिंह पाकिस्तान में बैठकर पंजाब को दहलाने की साजिश में लगा हुआ था। पंजाब की कई बड़ी वारदात में उसका नाम शामिल है। उसने पाकिस्तान से टिफिन बम भी भारत ट्रांसफर किए थे। इस सबका मकसद पंजाब को दहलाना था। लखबीर सिंह रोडे खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का सरगना था। लखबीर सिंह रोडे खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा बताया जाता है।
लखबीर सिंह रोडे की पकिस्तान में मौत, कौन था लखबीर ?
लखबीर सिंह रोडे ड्रोन के माध्यम से भारत में आरडीएक्स भेजने साथ कई संगीन मामलों का आरोपी है। खुफिया एजेंसियों के रिकॉर्ड के मुताबिक लखबीर के पाकिस्तान में कई ठिकाने थे। प्रमुख ठिकानों में टाउनशिप क्षेत्र, हालौल, अमोल थियेटर लाहौर, हाउस नंबर 20, पीआईए कॉलोनी, डिफेंस लाहौर हैं। लखबीर भारत से दुबई भाग गया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान को अपना ठिकाना तैयार किया और लखबीर का इस्तेमाल भारत विरोधी साजिश में किया। लखबीर सिंह का परिवार कनाडा में है। 15 सितंबर 2021 की शाम लगभग 7:57 बजे फाजिल्का के जलालाबाद शहर में पंजाब नेशनल बैंक के बास एक बाइक में धमाका हुआ था। जांच में पता चला की लखबीर सिंह रोडे ने इस धमाके में अहम भूमिका थी. रोडे ने पंजाब में जबरदस्त स्लीपर सेल का नेटवर्क तैयार कर रखा था। 200 के करीब युवाओं को जोड़ा जा चुका था।

