उत्तराखंड में शादी एन्जॉय करने पहुंची उर्वशी रौतेला

 अपनी लाजावाब अदाकारी से लाखो दिलों की चाहती अदाकारा उर्वशी रौतेला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंची है जहां जयहरीखाल में अपने बुआ के बेटे के विवाह समारोह में  वो आई हैं। इन दिनों वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से विशेष स्नेह मिला है, इसके लिए वो हमेश यहां आने के लिए उत्सुक रहती है।

जयहरीखाल के सकमुंडा गांव की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला यहां अपने बुआ के बेटे (भाई) के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। यहां प्रशंसकों की भीड़ ने उर्वशी को घेरे रखा। उर्वशी ने भी प्रशंसकों से प्यार से मिली सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। विवाह स्थल पर पूरे रीति रिवाज के दौरान उर्वशी अपनी मां माता मीरा रौतेला व पिता मनवर सिंह के साथ उपस्थित रहीं। 

 जेराल्ड एरोकियाम द्वारा अभिनीत तमिल भाषा की एक फिल्म भी साइन की है। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह भी बड़े बजट की फिल्म है। जो हिंदी, कन्नड़ तेलगू, मलयालम के साथ तमिल में रिलीज होेगी।


बड़े बजट वाली राम पोथिनेनी की फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश में वह उसकी पत्नी की भूमिका में हैं। इसमें वह एक साधारण महिला के रोल में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *