बारिश ने बदला मौसम, चकराता में हुआ पहला हिमपात

देहरादून : उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदला है। आज बुधवार सुबह गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी शुरू हो गई साथ ही बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश हुई । मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा बना रहा। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फ गिरी है।  बर्फबारी से बागवानों ने भी राहत की सांस। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *