दून अस्पताल में आज एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है बतादें कि महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पद पर तैनात थी। आज ड्यूटी के समय महिला के मुंह से अचानक खून आने लगा। जिसके बाद अन्य स्वस्थ्यकर्मी उसे तुरंत इमरजेंसी में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला स्वास्थ्यकर्मी चित्रा भंडारी(46) निवासी नेहरू ग्राम, देहरादून बीते दो चार दिनों से वह बीमार थी। सोमवार को वह अवकाश पर थी, लेकिन आज वह ड्यूटी पर आई थी। दिन में करीब दो बजे वह अचानक बेहोश होने लगी और उसके मुंह से खून आने लगा। मौत हार्ट अटैक या गंभीर निमोनिया से होने की आशंका है।
दून अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, मुंह से आया खून
