बठिंडा : आर्मी जवानों के हत्यारों का कोई सुराग नहीं 

बठिंडा : बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में हुए बीते दिन बुधवार की सुबह चार आर्मी जवानों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सर्च अभियान किया जा रहा है। लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई है। वहीं चार जवानों की हत्या के बाद बीते दिन बुधवार दोपहर मिलिट्री स्टेशन में एक जवान की गोली लग जाने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।  बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि सर्विस हथियार की गलती से गोली चलने के कारण लघु राज शंकर की मौत हुई जिनका सुबह हुई चार लोगों की हत्याओं से कोई मतलब नहीं है।  तीन दिन पहले कैंट के जंगलों से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था लेकिन इस बारे में पंजाब पुलिस और सेना के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *