सोनाली फोगाट की अंतिम यात्रा शुरू,ऋषि नगर में आज अंतिम संस्कार 

चंडीगढ़ : गौरतलब है कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा में आकस्मिक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। आज सोनाली का अंतिम यात्रा का सफर जारी है। उनका अंतिम संस्कार ऋषि नगर में किया जाएगा। सोनाली के शव को पोस्टमार्टम के बाद बीते दिन गुरुवार शाम करीब सात बजे हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचया गया। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां से एंबुलेंस के जरिये शव को हिसार लाया गया। अभी उनके शव को ढंढूर स्थित फार्म हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। ढंढूर फार्म हाउस में परिवार के लोग प्रक्रिया को करेंगे। 


आपको बतादें इससे पहले गुरुवार को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर श्योराण को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ। 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत की पुष्टि हुई । बीते दो दिनों से परिवार के लोगों ने आरोपियों पर केस दर्ज करवाने की मांग की थी। 

सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद शव का गोवा के मेडिकल एवं फोरेंसिक कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पोस्टमार्टम के बाद अंजुना पुलिस थाने में सुधीर सांगवान, सुखविंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रिंकू ढाका ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 4 चोटें और जहर बताया गया है। हम शुरू से ही हार्ट अटैक होने के कारण को नकारते रहे हैं। यह एक सुनियोजित हत्या है। हमें पीए सुधीर सांगवान और सहयोगी सुखविंदर पर शक है। वे समान रूप से शामिल हैं। हम न्याय की मांग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *