चंडीगढ़ : केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच करने के लिए डटे हुए हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से दो किसानों की मौत की सूचना आ रही है। हालाँकि अभी पूरी तरह खबर सही है इसपर कुछ साफ़ नहीं हो पाया है। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा है कि ये खबर सही है और संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव वलो जिला बठिंडा की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।
किसान आंदोलन में गोली लगने से किसान की मौत,खबर पर संशय बरकरार

