माफिया अतीक-अशरफ कोर्ट रूम पहुंचे,सुनवाई जारी 

प्रयागराज : उमेश पाल मर्डर केस का आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस कोर्ट पेशी के लिए लेकर पहुंची है। जेल से लेकर कचहरी तक  कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। मार्ग कोर्ट में रिमांड को लेकर बहस हो रही है।  माफिया अतीक को लेकर कोर्ट के बाहर वकीलों में जमकर हंगामा भी जारी है। अतीक और अशरफ कोर्ट रूम में प्रवेश कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों को 14 दिन की रिमांड के लिए मांग रखी है। अतीक और अशरफ को एक ही वैन में कोर्ट लाया गया। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए,अतीक और अशरफ को लेकर पुलिस प्रयागराज सीजेएम कोर्ट आई है। बस अब कुछ ही देर में सुनवाई होने वाली है।
23 मार्च को धूमनगंज पुलिस ने बी वारंट तैयार करवाया था और पुलिस की टीम साबरमती जेल भी गई थी।  आपको बतादें कि इस हत्याकांड मामले में बी वारंट जारी हुआ जिसके बाद अब पुलिस माफिया अतीक और अशरफ से पूछताछ के लिए उनका रिमांड मांगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *