सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे किसान

संगरूर : भारतीय किसान यूनियन (एकता-उग्रहन) ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर एक रैली का आयोजन किया।अपनी रैली में किसानों ने क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे और त्वचा रोग के कारण गायों की मौत पर भी मुआवजे की मांग की। बता दें कि बीते 9 अक्टूबर से लगातार किसानों का प्रदर्शन जारी है। अपने आंदोलन को लेकर किसान संगठन ने 15 अक्टूबर को अल्टीमेटम दिया था कि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है 20 अक्टूबर से किसान सीएम आवास का घेराव करेंगे। सीएम आवास का घेराव करने बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं.हालांकि, प्रशासन की ओर से सीएम आवास के बाहर सुरक्षा टाइट कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने रास्तों को बैरिकेट्स से घेर दिया है। वहीं, आवास घेरने जा रहे किसान बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गये हैं।