इलाहाबाद आकाशवाणी से छीने गए वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार

प्रयागराज : आज आकाशवाणी इलाहाबाद से बड़ी खबर मिल रही है जिसके चलते खबर है कि आकाशवाणी इलाहाबाद लखनऊ में विलय किसी भी समय हो सकता है। जिसके लिए अंदर से खबरें है कि वर्ष के शुरुआती दौर में जहां इस केंद्र से प्रसारित होने वाले विविध भारती के 17 घंटे के कार्यक्रमों में 13 घंटे की कटौती हुई है,और इसके अधिकार भी सीमित हो गए हैं। 

इसके अलावा इलाहाबाद के वित्तीय और प्रशासनिक काम वाराणसी केंद्र को दिए गए है। इससे अब इलाहाबाद केंद्र की तरफ से कार्यक्रम के कवरेज और रिकॉर्डिंग के लिए पहले वाराणसी केंद्र से परमिशन लेनी पड़ी है। इलाहाबाद आकाशवाणी का अब किसी भी समय विलय किया जा सकता है। मीडियम वेव 292.4 मीटर यानी 1026 किलो हर्ट्ज में विविध भारती के एफएम चैनल 100.3 हर्ट्ज के विलय के बाद अब इस केंद्र के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार भी ले लिए गए हैं।

इसके नुकसान भी-

इस खबर के बाद कार्यक्रम प्रस्तोताओं ने कहा है कि इलाहाबाद केंद्र में स्थानीय स्तर पर बनने वाले दोपहर और शाम के कार्यक्रम अब यहां से प्रसारित नहीं होंगे। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के सभी केंद्रों के कार्यक्रम संयुक्त रूप से लखनऊ से ही प्रसारित किए जाने की तैयारी कर ली गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *