नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला और कहा कि एमसीडी के साथ उन्होंने जिस तरह का व्यवहार किया है उसका जवाब उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली में एमसीडी के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर उनका 40 हजार करोड़ रुपये बकाया है। अमित शाह ने उक्त बातें तेहखंड में कचरे से बिजली बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कही. अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार लोगों को आप निर्भर बनाना चाहती है, जबकि भाजपा सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। आगामी चुनाव में मतदाताओं को इस बात का ध्यान रखना है कि वे आप निर्भर बनना चाहते हैं या आत्मनिर्भर। अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी विज्ञापन पर अत्यधिक खर्च करती है और लोगों को भ्रमित करने का काम करती है. लेकिन उनका यह भ्रमजाल पांच-छह वर्षों तक ही चलता है, क्योंकि जनता जल्दी ही सच से वाक़िफ हो जाती है।
अमित शाह का अरविन्द केजरीवाल पर तीखा प्रहार,कही ये बात

