मुंबई : इस साल दिवाली पर दर्शकों का फुल एंटरटेंनमेंट होगा। सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक काफी ब्रेसबी से इंतजार कर रहे थे। लिस्ट में अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ से लेकर अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ शामिल है। चलिए आपको बताते है इन दोनों मूवीज के बारें में।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘थैंक गॉड’ की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. फिल्म दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अजय एक अलग रोल में दिखेगें। वो चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे है. इसमें नोरा फतेही भी है
वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ से होने वाली है।यह फिल्म भी 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फ़िल्म ट्रेलर भी दर्शकों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है। इसमें अक्षय के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज भी है।
दिवाली पर आमने-सामने होंगे अक्षय कुमार और अजय देवगन

