नई दिल्ली: आज गुरूवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर ‘वाणिज्य भवन’ और NIRYAT पोर्टल का उद्घाटन किया है आज इस आयोजन में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहे और पीएम मोदी ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का लक्ष्य सरकारी कामों में तेजी लाने का है और पीएम बोले कि सरकार के प्रोजेक्ट्स बरसों तक लटके नहीं, समय पर पूरे हों, सरकार की योजनाएं अपने लक्ष्यों तक पहुंचे, तभी देश के टैक्सपेयर का सम्मान है।
वाणिज्य भवन कॉमर्स में विकास की निशानी
आज कार्यक्रम के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वाणिज्य भवन इस कालखंड में कॉमर्स के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों की भी निशानी है। मुझे याद है, शिलान्यास के समय मैंने इनोवेशन और ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में सुधार की ज़रूरत पर बल दिया था। आज हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 46वें स्थान पर है और लगातार सुधार कर रहे हैं। आज जब इस भवन का लोकार्पण हो रहा है तब तक 32 हजार से अधिक अनावश्यक कंप्लायंसिस को हटाया गया है।

