समाजवादी पार्टीके विधायकों ने विधानसभा सत्र की शुरुआत में ही लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया इतना ही नहीं सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सभी धरने पर बैठे हैं। विधानसभा मार्शल ने मीडिया को वहा से हटने के लिए कहा । मीडिया को कवरेज करने से भी रोका गया है साथ ही अखिलेश यादव भी विधानसभा पहुंच गए हैं। विधानसभा के बाहर सपा विधायक तख्तियां लेकर धरने पर बैठे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित है। राज्यपाल के अभिभाषण के बीच सपा के विधायक वैल पहुंचे और राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। और कहने लगे कि ये जनता का पैसा खाते है धांधलेबाजी से सरकार चलाई जाती है। हालांकि, इस दौरान हंगामे के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपना अभिभाषण पूरा किया। अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गंभीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है। प्रदेश सरकार राज्य के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय परंपराओं का पालन करते हुए सभी सदस्यों को अपने सुझावों एवं मुद्दों को सदन में रखें चाहिए नाकि प्रदर्शन करना चाहिए। अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है।

