हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

हरिद्वार: आज सुबह हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई जिसके चलते हरिद्वार के शिवालिक नगर में सिपाही की आंख फोड़ने वाला आरोपी जो की फरार चल रहा था 50 हजार का इनामी बदमाश था जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आज शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जिसके बाद बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग भी की और साथ ही बदमाश को गोली और  पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए और तत्काल पहुंचे।

एसएसपी अजय सिंह ने इस बारे में बताया है कि घटना आज सुबह 8:30 बजे की है। सुबह बाइक पर सवार दो बदमाश हरिद्वार में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। बहादराबाद में नहर पटरी पर चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने उन्हें रुकने के लिए बोला लेकिन बदमाश चेतक कर्मियों पर फायर करने लगे।

 मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी हुई और एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसको अस्पताल भेजा गया। बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *