देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के मंत्रियों को जिलों में दो दिवसीय रहने के आदेश दिए गए हैं। इसकी शुरुआत आज शुक्रवार से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हरिद्वार जिले से कर रहे हैं इसके पहले दिन वह जनता की शिकायतों को सुनकर दूसरे दिन अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं पर बड़ी बैठक करेंगे।
इस तीन दिवसीय प्रवास में सभी मंत्री बूथ स्तर पर किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता के घर दोपहर का भोजन करेंगे इसके लावा प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत 25 व 26 नवंबर को नैनीताल जिले के प्रवास पर रहेंगे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 19 व 20 नवंबर को ऊधमसिंह नगर, सतपाल महाराज 18 व 19 नवंबर को कोटद्वार, रेखा आर्य 25 व 26 नवंबर को टिहरी, प्रेम चंद अग्रवाल 22 व 23 नवंबर को देहरादून जिले में प्रवास होगा।

