हरिद्वार में हुए बड़े घोटाले की होगी जांच, विपक्ष की मांग सरकार की सहमति 

देहरादून : विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठे हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती मामलें में धांधली बाजी पर जांच के लिए एसआईटी अब इसको देखेगी । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शुक्रवार को सदन में एसआईटी जांच  लिए घोषणा की है। चतुर्थ श्रेणी पदों में भर्ती घोटाले का मामला सदन में काफी देर तक रहा जिस पर बाद में जांच का एलान किया गया है। 

आपको बतादें कि विभागीय मंत्री की तरफ से एसआईटी जांच का एलान हुआ तो विपक्षी सदस्य शांत हो गए। विभागीय मंत्री ने इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई का पूरा लेखा जोखा दिया है।साथ ही उन्होंने आज सदन में कहा कि पारदर्शिता के साथ भर्तियां हुई हैं, जहां भी अनियमितता की शिकायत मिली है, उसकी जांच भी हुई है। बृहस्पतिवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक प्रीतम सिंह ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सहकारिता में चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती में अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। इस मामले में सरकार ने दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की। जवाब में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि2016-17 में जिला सहकारी बैंक हरिद्वार में हुई भर्तियों में गड़बड़ी सामने आई थी जसिकी जांच हुई थी।

433 पदों पर 47 हजार आवेदन 

देहरादून। मंत्री डॉ. धन सिंह ने बताया कि सहकारिता में 433 पदों के सापेक्ष 47 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। इनमें उप महाप्रबंधक के 10, कनिष्ठ सहायक प्रबंधक के 22, कनिष्ठ सहायक प्रबंधक वर्ग दो के 104 और लिपिक के 297 पद भरे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *