दो से अधिक बच्चे होने पर छिने वोट का अधिकार और हो 10 साल का कारावास 

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश में दो से अधिक बच्चे होने पर 10 वर्ष की जेल और वोट देने का अधिकार छीनने का कानून बनना जरूरी होना चाहिए,  साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सरकारी सुविधाएं रोकी जाएं। ताकि, देश में बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सके। आपको बतादें कि ये उन्होंने तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और दो दिवसीय कार्यकर्ता महासम्मेलन के समापन समारोह में कहा।  समारोह में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने जनसंख्या के असंतुलन से आने वाले खतरे के लिए कहा। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। इसके दर्शन करने के लिए वह भी कार्यकर्ताओं के साथ पांच जनवरी को अयोध्या जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *