घरेलू बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 50 अंक ,निफ्टी 18350

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में बाजार बढ़त के साथ खुला और आज शुक्रवार कारोबार में सेंसेक्स 54.56 अंकों की बढ़त के साथ 61,779.31 अंकों पर कारोबार में देखा गया है। जबकि निफ्टी 22.10 अंकों की बढ़त के साथ 18,336 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स शुक्रवार के दिन 107 अंकों की तेजी के साथ 61858 अंकों के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 39 अंकों की मजबूती के साथ 18383 अंकों के लेवल पर ओपन हुआ। बैंक निफ्टी में पिछले दिन की तुलना में 87 अंकों की मजबूती दिखी और यह 41545 और निफ्टी मिडकैप मजबूत होकर 31162 अंकों के स्तर पर खुला।बाजार में कमजोरी दिखने लगी और वह लाल निशान चला गया।

शुरुआती कारोबार में नायका के शेयरों में चार प्रतिशत की जबकि वेदांता के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त दिख रही है।कमज़ोर शुरुवात होने के बाद भी अमेरिकी बाजार में मजबूती लौटी। डाओ जोंस 300 अंक सुधरकर सपाट तरीके से बंद हुआ। नैस्डेक भी 150 अंकों तक रिकवर हुआ पर यह 40 अंक नीचे बंद हुआ। एशियाई बाजार में एसजीएक्स निफ्अी 75 अंक तेज है और 18450 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *