देहरादून: देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर कल रात अफरातफरी मच गई क्यूँकि एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़कर हाथी डोईवाला रनवे में आ गया। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की उसपर नज़र पडी तो हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़कर घुसा हाथी में जैसे ही आया वह भगदड़ सी मच गई।सूचना पाते ही पर वन विभाग की टीम मौके पर तत्काल पहुंची। हाथी जौलीग्रांट के आबादी वाले छेत्र में भी चहलकदमी करता रहा। नगर पालिका के सभासद राजेश भट्ट ने बताया कि हाथी एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़कर घुसा था। जब की टीम ने पायस किया तो वो उसी रास्ते से वापस हो गया।
वहीं हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित तनिष्क शोरूम की पार्किंग में एक बारहसिंघा घुस गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। बड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने बारहसिंघा को ट्रेंकुलाइज कर जंगल में वापस छोड़ा था।
बाउंड्री तोड़ कर जौली ग्रांट एयरपोर्ट रनवे पर आया हाथी,वन विभाग की टीम ने वापस भगाया

