देहरादून : राजाजी टाइगर रिजर्व के खांड गांव ग्राम सभा में लगातार गुलदार की मूवमेंट बनी हुई थी, जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर पार्क प्रशासन ने यहां गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था और उसमें उसे कैद करने में सफल रहे।टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को मोतीचूर रेंज ले गए। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उसे पार्क क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
पिंजरे में कैद हुआ शावक, खांड गांव में बनी हुई थी मूवमेंट

