सचिवालय, पुलिस मुख्यालय के आठ जिला मुख्यालयों में कार्यरत अधिकारियों अफसरों के दिल से सरकार शायद पूरी तरह खौफ खत्म हो चुका है। क्यूंकि कई अधिकारीयों का 10 दिन पहले ही स्थानांतरण हो जानें के बाद भी अपनी कुर्सियां अभी भी नहीं छोड़ीं हैं। इस बड़ी नज़रअंदाज़ी से मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू बेहद नाराज़ है और आज इन सभी अफसरों के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।
आपको बतादें की प्रदेश में शासन ने बीती चार सितंबर को 20 आईपीएस, 64 आईएएस व पीसीएस अफसरों का तबादले किए थे। सचिवालय, पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों में तैनात अफसरों की कुर्सियां हिलाने के बाद अफसरशाही में खासी खलबली मची, लेकिन सरकार के इस सख्त रुख बावजूद कई अफसरों ने अपनी कुर्सियां नहीं छोड़ी। जहां तबादले हुए है अफसर वहां अभी तक तलब नहीं हुए हैं। कुछ ने चिकित्सा अवकाश ले लिया। कुछ अफसर अपनी कुर्सियां बचाने के लिए सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों और नेताओं से सिफारिश लगवाने में लगें हैं।
आपको बतादें की आज ही मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने नाराज़गी जाहिर करते हुए निर्देश जारी किया है और उन सभी अफसरों के खिलाफ अनुशासनहीनता एवं आचरण नियमावली के उल्लंघन करने के लिए तत्काल विभागीय कार्रवाई के लिए आदेश दिया है। मुख्या सचिव ने ये भी कहा कि अगर किसी अफसर की मेडिकल लीव में कागज़ फर्जी पाए जाते है तो उनपर भी सख्ती से कार्यवाही होगी।
Uttarakhand: सरकार ने किए अफसरों के तबादले,ज्वाइन करने नहीं जा रहे अफसर होगी कार्यवाही

