देहरादून: कोविड टीकाकरण का अभियान पूरे देश में तेज़ी से चल रहा है। वैक्सीनेशन का लक्ष्य पाने के लिए उत्तराखंड को प्रतिदिन 61 हजार से अधिक टीके लगाने होंगें। अगर ऐसे ही टीके लगते रहे तो आगामी 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत आबादी को टीके लगा देने का आंकड़ा पूरा हो पाएगा। प्रदेश में 80.50 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की प्रथम खुराक और कुछ को अभी भी दुसरी खुराक देना बाकी है। आपको बतादें कि प्रदेश में भी सरकार ने प्रदेश में दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उधर अगर देखा जाएगा तो इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सरकार और विभाग के पास 110 दिन बचे हैं। अब राज्य में वैक्सीन डोज की कोई कमी नहीं है।
आज सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण आंकड़ों पर लक्ष्य के मुताबिक़,12 सितंबर तक राज्य में 70.09 लाख लोगों को पहली और 23.57 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 93.66 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी हैं। कोविड टीकाकरण में उत्तराखंड पड़ोसी राज्य हिमाचल से पीछे है। हिमाचल में 100 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगी चुकी है। प्रदेश सरकार वैक्सीन लगाने पर विशेष फोकस है।

