12 साल के बच्चे की शारदा नदी में डूबकर मौत 

देहरादून : उत्तराखंड के टनकपुर में एक 12 साल के बच्चे की शारदा नदी में डूबकर मौत हो गई है। बच्चे का शव जल पुलिस ने नदी पर बने घाट के पास से ही बरामद किया है। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया, टनकपुर की नई बस्ती कालौनी का आयर्न विश्वकर्मा पुत्र पोतिराम विश्वकर्मा, दोपहर को शारदा नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह पानी मे डूब गया। आर्यन पांचवी कक्षा का छात्र था। आर्यन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।

नदी में जहां वह डूबा वहां जलस्तर डूबने लायक नहीं है। उसे नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ा हो और वह पानी में गिरने के बाद उठ न सका हो। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *