पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और अमेठी, दिल्ली और मुंबई के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

लखनऊ : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के लखनऊ, अमेठी, दिल्ली और मुंबई के 15 ठिकानों पर गुरूवार सुबह ईडी की टीम ने छापेमारी की है। लखनऊ में पांच ठिकानों पर छापेमारी जारी है। सभी जगह टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। किसी के भी अंदर जाने पर रोक लगाई गई है। हालांकि इससे पहले ईडी ने कुछ दिन पहले मुंबई में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर छापा मारा था।

लखनऊ में गोमतीनगर में ओमेक्स हाइट और अमेठी के आवास विकास कालोनी निवासी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व उनकी करीबी एक महिला के घर पर बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। दोनों के घरों पर ईडी की टीम सुबह से ही छापा मारा है। ईडी की छापेमारी को लेकर दोनों ही स्थानों पर स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है। यह छापेमारी अवैध खनन से जोड़कर देखी जा रही है। छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक ईडी के अधिकारी मौजूद हैं। पूर्व मंत्री के घर पर उनकी पत्नी मौजूदा विधायक महाराजी प्रजापति और छोटा बेटा अनुराग के अलावा घर के सभी सदस्य मौजूद हैं। छापेमारी को लेकर ईडी के अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नही आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *