बदायूं : बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने बदायूं को लेकर एक्स पर एक पोस्ट साझा हुई है। उन्होंने कहा कि आज बृहस्पतिवार से बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर हूं। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (चाचा) को बदायूं सीट के लिए 22 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। वह 21 दिन तक नहीं आए। स्वास्थ्य ठीक न होने की बात कहकर वह बदायूं नहीं आए। जिसके बाद में उनके चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य को सौंपी दी गई थी।
उनका कार्यक्रम दो बार तय होने के बाद रद्द हुआ था और इसकी वजह से चाचा के टिकट को लेकर जिले में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी साथ ही टिकट बदलने तक की चर्चाएं होने लगी थीं। लेकिन शिवपाल यादव ने उन चर्चाओं पर बृहस्पतिवार सुबह इन चर्चाओं को बंद करते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने कहा कि आज से बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर हूं, इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता, मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।