प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई तेज़, 284 नए संक्रमित जानिए एक्टिव केस कितने ?

देहरादून : अधिकतर राज्यों में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है जसिके मद्देनज़र उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 284 नए संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 152 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। हैं। बीते दिन बुधवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत का मामला नहीं आया लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1301 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 1180 एक्टिव केस पाए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1524 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 164, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 41, ऊधमसिंह नगर में 17, अल्मोड़ा में 15, चमोली में 10, बागेश्वर और चंपावत में दो-दो, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में तीन व टिहरी में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। प्रदेश की रिकवरी दर 94.79 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.71 प्रतिशत दर्ज हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *