लखनऊ : एक मामला सामने आया है , जहां पिता के निधन के बाद मां ने मानसिक संतुलन खो दिया। छह साल की मासूम को मुमताज यतीमखाने में रहा करती थी। यहां आई एक महिला खुद को बच्ची का दूर का रिश्तेदार बताकर साथ घर ले गई। और देखभाल के बजाय यहां मासूम के साथ नौ साल तक रेप होता रहा और महिला के पिता और चाचा उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करते रहे।
उसके पति ने भी यौन शोषण का प्रयास किया। नौ सालों से यातना सह रही पीड़िता अब 15 साल की हो चुकी है। एक दिन घर पर आने वाले अधिवक्ता को आपबीती सुनाते हुए मदद मांगी। उनकी मदद से चाइल्ड लाइन व पुलिस टीम ने किशोरी को रेस्क्यू किया। चाइल्ड लाइन की कोऑर्डिनेटर जया टीम के सदस्य निशि सिंह, ज्योति मिश्रा और केस वर्कर विजय शंकर के साथ पुराने लखनऊ पहुंची और परिवार के लोगों ने बहाने बनाने की कोशिश का प्रयास किया तो पुख्ता सुबूत होने से टीम किशोरी को अपने साथ लेकर सीधे अमीनाबाद थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी ने उसने स्वीकारा कि उसके साथ लगातार दुष्कर्म होता रहा।

