पंजाब चुनाव से पहले ईडी हमारे ख़िलाफ़ कर सकती है बड़ी कार्यवाही :अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज कहा है कि केंद्र सरकार पंजाब चुनाव से पहले हमारे ख़िलाफ़ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के ज़रिए कोई बड़ी कार्यवाही कर सकती है। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि चुनाव से पहले ही ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार कर सकती है। क्योंकि केंद्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है , और सत्येंद्र जैन केख़िलाफ पहले भी केंद्र सरकार दो बार छापा मरवा चुकी है।लेकिन दोनों बार ही छापों में कुछ नहीं मिला। भाजपा को जब यह डर सताने लगता है कि वो चुनाव हारने वाली है तो वो ईडी जैसी एजेंसियों को काम पर लगा देती है। भाजपा को पता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को जनता का मिल रहा है ,और भाजपा पंजाब में हारने वाली है.तो ऐसे में ही भाजपा भावना और हिन्दू-मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने लगती है।


भाजपा के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस को भी ख़ूब खरी खोटी सुनाई, उन्हीने कहा कि वंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रोते ही रहते हैं। हम चन्नी की तरह रोयेंगे नहीं। सीएम चन्नी को भी पता है कि वे भ्र्ष्टाचार में लिप्त हैं और उन्होंने गलत काम किया है। उनके भतीजे के घर से करोड़ों रूपए के नोट मिलें हैं। इसीलिए चन्नी को डर सता रहा है। हमें किसी भी प्रकार का डर नहीं है हमनें कभी कोई गलत काम नहीं किया है। हमारा हर उम्मीदवार ईमानदार है। और अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो पंजाब एक ख़ुशहाल प्रदेश बनेगा।