लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 मेंभाजपा की स्टार प्रचारकों लिस्ट में शामिल अनुराग ठाकुर आज डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए लखनऊ पहुचें हैं। यहां के हजरतगंज चौराहें पर हाथों में बिलबोर्ड लेकर पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने लखनऊ की जनता को भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने यहां के लोगो से इस चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की।उनके साथ हाल ही में सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुई की बहु अपर्णा यादव और रायबरेली सदर से पूर्व कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी इस प्रचार कार्यक्रम में मौजूद थी।
इसके बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश में विकास कार्यों को सबसे तेज गति से कर रही है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वजह से ही कभी उनके चाचा शिवपाल यादव भी परिवार से अलग हुए थे। आज अपर्णा यादव सपा को छोड़ भाजपा में आईं उनके परिवार को भारतीय जनता पार्टी ने नहीं बल्कि उन्होंने ही तोड़ा है।
अनुराग ठाकुर ने यहां की जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई, उन्होंने कहा कि जबसे यूपी में भाजपा की सरकार आई है ,तब से ही यहां गुंडागर्दी कम हुई है,और इससे पहले तो यूपी में गुंडों का ही बोलबाला था। और अब यूपी की बेटियां भी प्रदेश सुरक्षित महसूस करती हैं। इसलिए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि भाजपा को फिर से प्रदेश में सरकार बनाने में सहयोग करें।

