प्रयागराज : कई राज्यों में देश के पीएम मोदी अब चुनावी बिगुल फूक चुके हैं और आज वो यूपी प्रयागराज संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ का हिस्सा बनने पहुंचे है। उनका विशेष विमान बम्हरौली पर उतरेगा, वहां से वह हेलिकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचे हैं। आज इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर पहुंचे लोगो को रोका गया है। काले वस्त्र धारण करने वालों को सभा में जाने की अनुमति नहीं है। इसके चलते कई नाकों पर पुलिस से लोगों की कहासुनी भी हो रही है।
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतज़ाम हैं। प्रयागराज एयरोपोर्ट से संगम स्थित परेड ग्राउंड तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सड़क के दोनों तरफ हर सौ मीटर पर फोर्स की तैनाती की गई है। सड़क के डिवाइडर कट और सड़क से मिलने वाली गलियों के सामने बैरिकेडिंग कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
पीएम मोदी अपने विशेष विमान से प्रयागराज पहुंच चुके हैं जहां उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है। अभी तक मिल रही ख़बरों के अनुसार,आपको बतादें कि पीएमओ ने बताया है कि आज इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सखी योजना के अंतर्गत 20 हजार सखियों के खातों में पहले वेतन के तौर पर चार-चार हजार रुपये भी डालेंगे। ये सखी है जो घर-घर जाकर जमीनी स्तर पर सेवाए प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री मोदी परेड मैदान पर आयोजित हुए कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सेे संवाद करने वाले हैं। इस दौरान वह एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके अलावा पीएम आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे।

