लखनऊ : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ़ रावण ने आज अपनी राजनैतिक पार्टी आजाद समाज पार्टी की यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट ज़ारी की है। इस लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम हैं।इसके साथ चंद्रशेखर ने यह भी बताया कि हम चुनाव अपने दम पर और अकेले लड़ेंगे , किसी भी अन्य राजनैतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
बता दें कि दलितों और पिछड़ों के लिए राजनीति करने वाले चंद्रशेखर ने कही न कहीं बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के दलित वोटबैंक मेंअच्छी खासी सेंध लगा दी है। चंद्रशेखर की फैन फॉलोइंग में दलित समुदाय से आने वाले युवाओं की ज़्यादा है। ऐसे में जब मायावती की बसपा पार्टी अपना अस्तित्व बचाने के प्रयास में हैं। और हो सकता है चंद्रशेखर की पार्टी मायावती के दलित वोट को मायावती से छीन ना ले। क्योंकि मायावती भी दलितों और पिछड़ों की राजनीति करने के लिए जानी जाती हैं। और देखते ही देखते चंद्रशेखर आज़ाद का कद इतना बड़ा हो गया कि कभी प्रियंका गांधी उनको कांग्रेस में मिलाना चाहती हैं अखिलेश यादव। अभी हाल ही में चंदशेखर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से गठबंधन करने की रणनीति बना रहे थे,लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बन पाई। और इसके बाद ही चंद्रशेखर ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन ना करने का फ़ैसला लिया है। और आज उन्होंने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 33 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

