एक महीने में दूसरी बार भूकंप से दहली पिथौरागढ़ की धरती

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बीती रात बुधवार को 12:39 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।  जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी और धारचूला में भी भूकंप के झटकों ने दहलाया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप से क्षति की सूचना कहीं से प्राप्त नहीं हुई है।

आपको बतादें कि अभी ख़बरों के मुताबिक़,भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में था। इसकी गहरी 10 किमी थी और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड राज्य बेहद संवेदनशील है। राज्य का अधिकतर क्षेत्र जोन चार और पांच में आता है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में अक्सर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे पहले विगत पांच दिसंबर को भी उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटकों से दहली थी। उस वक्त उत्तरकाशी और टिहरी जिले में देर रात भूकंप का झटके महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *