देहरादून : आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहे छात्रों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया और साथ ही ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में उन्हें 25 हज़ार रूपए की धनराशि देने की घोषणा की है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे 84 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर आज सीएम ने सम्मानित किया है । सभी 84 छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपये इनाम देने का भी एलान किया है। विशिष्टि अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे।
बोले सीएम धामी –
सीएम धामी ने कहा कि जितने भी लोग जमीन से आसमान पर पहुंचे हैं सब विपरीत परिस्थितयों में आगे बढ़ें हैं। याद रखना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि माना की अंधेरा घना है पर दीया जलाना कहां मना है।

