अर्जुन कपूर के बाद नौरा फ़तेहि कोरोना पॉज़िटिव,सोशल मीडिया पर लिखा-लाइफ इज़ इम्पोर्टैंट

कोरोना ने फिरसे अपने पैर तेज़ी से पसारने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में मुंबई में इसकी रफ़्तार अधिक तेज़ बताई जा रही है, और राज्य में धरा 144 लागू की गई है। उधर खबर है कि इंडस्ट्री में बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर-और नौरा फ़तेहि कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  बीते दिन बुधवार को अभिनेता अर्जुन कपूर को कोरोना होने की खबर आई थी। अब ‘दिलबर गर्ल’ सुपर डांसर अभिनेत्री नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। नोरा को होम क्वारंटीन किया गया हैं। नोरा ने खुद ये खबर सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर को कंफर्म किया है। नोरा के स्पोक्सपर्सन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि वे 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं।
बॉलीवुड में कोरोना का कहर –
सबसे पहले करीना और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराया गया था और कई स्टार्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कपूर फैमिली में अर्जुन कपूर सहित अंशुला कपूर, रिया कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

शूटिंग पर भी संक्रमण भारी –
ओमिक्रॉन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है। मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *