पौड़ी:’ उत्तराखंड में पौड़ी से बरहम शिक्षक की भयावह करतूत सामने आई है जहां पौड़ी के ब्लॉक कल्जीखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र को शिक्षक की तरफ से डे से पीटने की वजह से उसकी हड्डी टूट गई। छात्र की मां ने सीईओ से शिकायत कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षक के पीटने से छात्र के दाएं हाथ की हड्डी टूटी और आने वाले 27 फरवरी से वार्षिक परीक्षा होनी है ,इस मामलें को सीईओ ने जांच के लिए बीईओ को सौंप पांच दिन में रिपोर्ट मांगी है।
मरगांव निवासी आर्यन भंडारी राजकीय इंटर कालेज कांडा में कक्षा नौ में पढ़ता है। आर्यन 17 फरवरी को स्कूल गया था। स्कूल पहुंचने पर छात्रों के पीछे एक लावारिस कुत्ता स्कूल परिसर में आ गया जिसके लिए शिक्षक ने आर्यन को दोषी माना और उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया और इस कदर पीटा की उसके दाय हाथ की हड्डी ही टूट गई। डाॅ. भारद्वाज ने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने पर मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आर्यन जब घर पहुंचा तो उसके हाथ पर सूजन थी। उसने मां अरुणा भंडारी को घटना की जानकारी दी। रात में आर्यन के हाथ की सूजन बढ़ी तो अरुणा ने 18 फरवरी को उसे हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण, सतपुली ले गईं।

