प्रदेश में 500 पदों पर इसी महीने निकलेगी भर्तीयां

प्रदेश में समूह-ग के करीब 500 पदों पर भर्ती के लिए इसी महीने विज्ञप्ति जारी होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने तैयारी कर ली है। इसमें एक भर्ती की विज्ञप्ति तो आगामी दो से चार दिन में आने वाली हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के चलते, मानचित्रकार-प्रारूपकार के 60 पदों पर भर्ती का विज्ञापन आगामी दो से चार दिन के भीतर जारी  होगा। आयोग के सचिव जीएस रावत ने कहा है कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं ,वहीं, आयोग इसी महीने के अंतिम सप्ताह में पर्यावरण पर्यवेक्षक-प्रयोगशाला सहायक के 434 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। इसकी भी तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि नवंबर में कनिष्ठ सहायक की भर्ती निकालने के बाद से अभी तक आयोग ने समूह-ग की कोई भर्ती नहीं जारी की हैं। 12 से ज्यादा भर्तियों के प्रस्ताव वर्तमान में शासन के पास लंबित हैं। इनमें मामूली संशोधन होने हैं, जिनके आगामी जून तक पूरे होने की संभावना है। जो भर्तियां मई में निकाली जाएंगी, उनकी परीक्षा तिथि अभी नहीं सामने आई हैं। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। आयोग ने ये भी कहा है कि इस तरह की भ्रामक जानकारी को प्रसारित करने वाले व्यक्तियों को चुनकरउनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *