देहरादून : राजधानी देहरादून में फूड डिलीवरी की आड़ में ड्रग्स की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मोबाइल चोरी के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने मोबाइल चोरी किया था और इसमें दो जोमैटो और स्विगी में रहकर ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। उन्होंने फूड डिलीवरी शुरू की थी।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मंगलवार को क्लेमेंटटाउन पुलिस की कार्रवाई की खबर दी। उन्होंने बताया कि नेहा सिंघल निवासी टर्नर रोड ने शिकायत की थी। एक जिम से उनका डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल चोरी हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि बुर्का पहने एक व्यक्ति मोबाइल चोरी कर रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आगे बढ़ी तो एक जगह व्यक्ति बिना हेलमेट के बाइक पर जाता दिखा। बाइक नंबर की जांच हुई तो यह सौरभ कुमार निवासी टीचर कॉलोनी, देवबंद, सहारनपुर के नाम पर थी। पता चला कि सौरभ अपनी कार से मंगलवार को देहरादून आने वाला है।
देर रात सड़कों पर फिरते हैं डिलेवरी बॉय –
रात 11 बजे तक बंद हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ चुनिंदा होटल और ढाबे हैं रात में एक बजे तक खुले रहते हैं। मगर, डिलीवरी ब्वॉय रात में तीन बजे तक भी शहर में घूमते हैं।

