गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनावों में एक बार फिर से 25 साल पुराना इतिहास देखा जा सकता है। हालात और राजनीतिक माहौल तो कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनावों में इस बार एक से ज्यादा पर्चे भरे जा सकते हैं। तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा ने कांग्रेस के भीतर बहुत बड़ी सेंध लगा दी है। अगर सब कुछ योजना मुताबिक ही रहा तो आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनावों में मुकाबला रोमांचक होगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो चुकी है, और आगे के लिए पूरा मसौदा तैयार कर लिया गया है।दक्षिण भारत के कुछ नेताओं जिसमें केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कर्नाटक के भी कुछ नेताओं के नाम के अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं। कई और नेता पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं।एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि नामांकन तो कोई भी करा सकता है। लेकिन क्या मतदान की स्थिति आएगी या नहीं यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होंगे कई दावेदार

