हिसार : जिस मर्डर केस पर सभी में चर्चाए जारी है सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम को गिरफ्तार किया गया है। अब उससे गहन पूछताछ होगी। एक लैपटॉप और फोन मिला है। परिवार ने इस पर डीवीआर, लैपटॉप और सीसीटीवी गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने डीवीआर भी बरामद कर ली थी।चल रही जांच में डीवीआर में मार्च माह के बाद की कोई रिकॉर्डिंग सामने नहीं आई है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में न्याय दिलाने के लिए अब खाप भी आगे आएंगी। पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र छातर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच नहीं कराई तो खापों की बैठक की जाएगी। सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि जल्द ही तेरहवीं के बाद आदमपुर हलके के लोगों की बैठक करेंगे।
सोनाली फोगाट मामला : पकड़ा गया एक और आरोपी,DVR बरामद

