अंकिता मर्डर केस में आज अहम सुनवाई

देहरादून : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों पुलकित,अंकित और सौरभ के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के संबंध में आज सुनवाई होगी , यह सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटद्वार में होगी। इससे पहले ही अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने 86 दिन की विवेचना के बाद 500 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। इसमें 100 गवाहों के नाम और 30 से ज्यादा दस्तावेजी साक्ष्य शामिल हैं।
बता दें कि 12 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई में सौरभ और पुलकित ने नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी थी। और अंकित ने इसके लिए 10 दिन का समय मांगा था ।
पुलिस ने मांग की थी कि पुलकित, सौरभ और अंकित का नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट कराना इस केस की जांच केलिए बहुत जरूरी है। आरोपियों ने वीआईपी गेस्ट की जानकारी छुपाई है। साथ ही पुलकित के मोबाइल की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इसलिए इन आरोपियों का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की अनुमति दी जाए।