इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब राजधानी दून में आयोजन स्थल एफआरआई दूनवासियों के लिए वैसा ही सजाए रखा गया है। यहां समिट के दौरान राज्य के प्रमुख स्थानों के मॉडल तैयार किए गए थे जिन्हे अब आम जनता देखने पहुँच रही है। बतादें कि एफआरआई में उत्तराखंड के मॉडलों के साथ साथ समिट के बैनर, कटआउट भी लोगों को काफी पान्ड आ रहे हैं। शहरवासियों के पास सोमवार को एफआरआई में घूमकर पूरे राज्य की छटा एक ही जगह देखने का अंतिम मौका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड के इन मॉडलों को देख सराहना की थी।
प्रदेश की इन्वेस्टर्स समिट के बाद लोगों को भा रहे प्रदेश के ‘मॉडल’

